दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में बुधवार रात अहैड़ा हॉल्ट के पास छह-सात युवकों ने एक मस्जिद के इमाम सहित चार लोगों को बोगी का गेट बंद कर बेरहमी पीटा और धमकी देकर चले गए।
इससे गुस्साए लोगों ने देर रात कोतवाली में हंगामा किया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों ने बागपत पुलिस के अफसरों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । इमाम की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें:- शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, फट गया कान पर्दा
मुजफ्फरनगर के जोगिया खेड़ा निवासी गुलजार ने बताया कि वह चौहल्दा गांव की चांद मस्जिद में इमाम हैं। वह बुधवार रात अपने भतीजे इसरार निवासी जोगिया खेड़ा के अलावा अब्बू बकर और मुबीन निवासी दभेड़ी के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन से पैसेंजर ट्रेन से वापस लौट रहे थे।