सरधना। जिला साक्षरता प्राधिकरण मेरठ के निर्देशन में ग्राम मंढियाई कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय
सरधना। जिला साक्षरता प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को गांव मंढियाई कला स्थित प्राथमिक विद्यालय में उल्लास-नवभारत साक्षरता परीक्षा हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला समन्वयक लक्ष्मण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा में 25 असाक्षर व्यक्तियों ने भाग लिया। स्वयंसेवी शिक्षक राशिद ने जानकारी दी कि यह परीक्षा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार चलाई जा रही राष्ट्रीय साक्षरता योजना के तहत आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी पढ़ाई और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाना है। कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर रुजदा खान, आफताब अली, हनीफा का सहयोग रहा।