जानीखुर्द। गांव मदनगढ़ी में जानी पुलिस ने मंगलवार दोपहर लावारिश खड़ी एक कार से देशी शराब की एक पेटी पकड़ी है। पुलिस अभी इस घटना की जांच में लगी है। कार क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के अध्यापक की बताई गई है। जानी थाना क्षेत्र की भोला चौकी क्षेत्र के गांव मदनगढ़ी में गांव के रास्ते में खड़ी एक कार में अवैध शराब होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली। पुलिस को तलाशी में कार की पिछली सीट पर देशी शराब की पेटी मिली। पुलिस शराब सहित कार को थाने ले आई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि कार क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के अध्यापक की है। पुलिस शराब मिलने की घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।