फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की अवैध शराब पर चली जेसीबी

Tue, 13 Sep 2016 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अवैध शराब नष्ट करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने तीन महीने की कार्रवाई में जब्त की गई करीब 60 लाख रुपये की अवैध शराब को सोमवार को नष्ट कर दिया। सीजेएम के आदेश से ईव्ज चौराहा स्थित आबकारी के गोदाम पर जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप दूबे के नेतृत्व में 2 हजार पेटी अंग्रेजी शराब और 800 लीटर कच्ची शराब जेसीबी के जरिये नष्ट की गई।
विज्ञापन


जेसीबी के जरिये फोड़ी गई शराब की बोतलों के चलते क्षेत्र में बदबू फैल गई। आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य ने बताया कि यह शराब जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर पकड़ी गई थी। सीजेएम ने शराब को नष्ट करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि शराब की कीमत 60 लाख रुपये है। विभाग की तरफ से अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान यह शराब जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें