फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पालिका के पास अवैध रूप से साप्ताहिक पैठ फिर लगने लगी

विज्ञापन
नगर पालिका के पास रामलीला मैदान में अवैध रुप से लगी साप्ताहिक पैंठ। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका के नजदीक अवैध रूप से साप्ताहिक पैठ फिर से लगने लगी है। इस पर न तो नगर पालिका, न ही पुलिस और न ही प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। यदि अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैठ पर कार्रवाई नहीं हुई तो शीघ्र ही यह समस्या पहले की भांति बड़ा स्वरूप धारण कर लेगी।
विज्ञापन

रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक पैठ का इस बार पालिका द्वारा कोई ठेका नहीं छोड़ा गया है। लोगों की शिकायत थी कि तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ से कई समस्याएं पैदा होती हैं। रविवार के दिन साप्ताहिक पैठ से मुख्य मार्ग व थाना तिराहे पर जाम की समस्या की रहती है। इस कारण पुलिस प्रशासन और नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक पैठ को सख्ती के साथ बंद करवा दिया गया था।
बीते कुछ रविवार से फिर से धीरे-धीरे साप्ताहिक पैठ लगने लगी है। बीते रविवार नगर पालिका के पास रामलीला मैदान में लगी दुकानों को पुलिस ने हटवा दिया था। इसके बाद उक्त दुकानदार मैदान के पीछे घनी आबादी में आ गए थे। रविवार को नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में दुकानदारों द्वारा बेखौफ होकर अवैध रूप से दोपहर के समय दुकानें लगाई। लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान देना गवारा नहीं समझा। शाम तक बेखौफ दुकानदारों ने दुकानदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ राजीव कुमार का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह मवाना से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें