फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ते के नाम पर अवैध वसूली, ग्रामीणों ने दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ते के नाम पर अवैध वसूली, ग्रामीणों ने दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव खंदावली में सोमवार को करीब 20 लोग की टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने गांव में अलग-अलग लोगों के बेरोजगारी भत्ते के नाम पर फार्म भरने शुरू किए। इन्होंने प्रति फार्म डेढ़ सौ रुपये भी मांगे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणोें ने दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है।
गांव खंदावली के ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को करीब 20 लोगों की टीम गांव में पहुंची। टीम लीडर उज्ज्वल निवासी दतियाना हापुड़ बताया गया। टीम के सभी सदस्य गांव के कोने-कोने में फैल गए तथा बेरोजगारी भत्ते के नाम पर फार्म भरने लगे। फार्म भरने के नाम पर उन्होंने प्रति व्यक्ति 150 रुपये उगाही की। टीम के लोगों ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को हर माह 3000 रुपये मिलेंगे। कुछ लोगों ने उनका विरोध किया तथा इसका प्रमाण मांगा। लेकिन टीम का कोई भी सदस्य प्रमाण नहीं दिखा सका। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने टीम के दो सदस्यों को पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद कार्रवाई होगी
सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि योजना से संबंधित कागज थाने पर मंगाए गए हैं, जिनकी जांच की गई है। जिसमें पंजीकरण के नाम पर केवल 20, 40 या 60 रुपये ही लिए जाने हैं, लेकिन ये लोग यदि 150 रुपये ले रहे हैं तो गलत है। जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें