फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु सेवा केंद्र की भूमि पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बामनोली स्थित राजकीय पशु सेवा केंद्र की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। वहीं, लॉकडाउन में भी अवैध निर्माण जारी है। जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों को भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बामनोली में पशुओं के उपचार के लिए वर्षों पूर्व पशुपालन विभाग द्वारा राजकीय पशु सेवा केंद्र बनाया गया था। उसमें पशु चिकित्सक की भी तैनाती की गई। जिसमें रहकर पशु चिकित्सक क्षेत्र के दर्जनों गांव के पशुओं का इलाज करते हैं। सालों से यह बिल्डिंग खस्ताहाल हाल है। उसके रखरखाव के लिए पशुपालन विभाग के पास बजट नहीं है। इसको देखते हुए गांव के कुछ लोग लॉकडाउन के चलते यहां पर अवैध निर्माण करने में लगे हैं। राजकीय पशु सेवा केंद्र की भूमि पर अवैध निर्माण और ऊपर से लॉकडाउन में भी निर्माण कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राजकीय पशु सेवा केंद्र में अवैध निर्माण की शिकायत यहां पर मौजूद चिकित्सक पुलिस को दे चुके हैं। इसके बाद भी राजकीय पशु सेवा केन्द्र की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जिसकी और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है। उधर, इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऋषिराज का कहना है कि मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें