फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में यमुना की धार मोड़कर अवैध खनन, छह लोग हिरासत में

Sat, 09 Jan 2021 10:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में अवैध रेत खनन का खुलासा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा के बेखौफ खनन माफिया ने यमुना नदी की धार मोड़कर जिले की सीमा में अवैध रेत खनन किया। शनिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आठ पोकलेन मशीनें, छह डंपर और दो ट्रक पुलिस ने जब्त किए हैं। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले में टिकौला की ओर से खनन माफियाओं ने यमुना में सेंधमारी की। नदी की धार रोककर खनन माफिया बड़ौत के खेड़ी प्रधान यमुना खादर तक पहुंच गए। यमुना की धार रोकने से जिले के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं तो शिकायत पुलिस-प्रशासन से की गई। 

शनिवार को एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, सीओ बागपत ओमपाल सिंह के नेतृत्व में छपरौली, बड़ौत और रमाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो अवैध खनन कर रहे माफिया भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके से आठ पोकलेन मशीनें, छह डंपर और दो ट्रक जब्त किए। इसके साथ ही छह लोगों को पकड़कर बड़ौत कोतवाली लाया गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि यमुना की धार मोड़कर पानी का रुख यूपी की ओर कर दिया था। इससे खेड़ी प्रधान सहित आसपास स्थित खेतों की फसलें जलमग्न हो गईं। खनन स्थल किस गांव की सीमा में है, इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें