फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर पांच अवैध मीट प्लांट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर अवैध पांच मीट फैक्टरी सील
विज्ञापन

खरखौदा/मेरठ। प्रशासन और एमडीए की टीम ने शनिवार को अल्लीपुर व गांव पीपलीखेड़ा में मीट रैंडरिंग प्लांट, प्रोसेसिंग व दवा कंपनी समेत पांच मीट फैक्टरियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई एमडीए का मानचित्र पास न होने पर की गई। कई फैक्टरियों पर टीम को विरोध झेलना पड़ा। लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह, मनोज सिंह व जेई सोमेंद्र प्रताप सिंह सहित टीम ने पुलिस बल के साथ गांव अल्लीपुर स्थित दो मीट प्रोसेसिंग प्लांट यूनिवर्सल इंडिया व अलहबीब फूड्स, फिट पैक मुर्गी दाना प्लांट, स्टैंडर्ड फूड्स प्रोटीन जो कि रैडरिंग प्लांट है व गांव पीपलीखेड़ा स्थित केकेटी मेडिसन प्लांट को एमडीए से नक्शा पास न होने के कारण सील कर दिया। यूनिवर्सल व केकेटी कंपनी को सील करते वक्त फैक्टरी स्वामियों ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस फोर्स के कड़े रुख के चलते बात नहीं बनी।
विज्ञापन

वहीं, व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कहा कि जब उन्होंने यहां व्यापार शुरू किया था तो यह एमडीए का क्षेत्र नहीं था। लेकिन अब पूरा क्षेत्र एमडीए के अधीन है। एक दो फैक्टरियों को छोड़कर किसी के भी एमडीए से नक्शा पास नहीं हैं। सभी फैक्टरिया कृषि भूमि पर खड़ी है। इनमें कई फैक्टरियां तो पहले ही बंद हो चुकी हैं। कई प्लांट ऐसे है जो सख्ती के बीच रात को चल रहे हैं। एमडीए के जोनल अधिकारी के अनुसार सभी की सूची बनाई जा रही है। जो फैक्टरियां बिना मानचित्र के हैं, वह सभी सील होंगी।
शासन के हैं सख्त निर्देश
अवैध कटान रोकने के लिए शासन के सख्त निर्देश हैं। हापुड़ रोड पर खरखौदा क्षेत्र में कई फैक्टरी अवैध तरीके से चल रहीं हैं। अल्लीपुर के आस पास कईं फैक्टरियां चल रही हैं। इनमें स्लॉटर हाउस में पशुओं को काटा जाता है, प्रोसेसिंग में बाहर से कटिंग हुआ मीट लाकर उसको साफ कर पैकिंग किया जाता है। रैंडरिंग प्लांट में हड्डियों व पशुओं के अन्य अवशेषों का चूर्ण बनाकर मुर्गीदाना तैयार किया जाता है। मेडिसन जिसमें पशुओं के खून व अन्य अंगों से दवा तैयार की जाती हैं। एक वर्ष पहले तक ये सभी धड़ल्ले से चल रहे थे। लेकिन किसी के पास भी एमडीए से मानचित्र पास नहीं था। जिसमें एमडीए ने पहले भी पूर्व मंत्री हाजी याकूब के स्लॉटर हाउस सहित कई मीट फैक्टरियों को सील कर दिया था।
विज्ञापन

अवैध हैं फैक्टरियां
एमडीए ने पुलिस फोर्स की मांग की थी। मानचित्र नहीं होने पर एमडीए ने अवैध फैक्टरी सील की हैं। अन्य फैक्टरियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें