फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबहे की पटरी से हो रहा पेड़ों का अवैध कटान

विज्ञापन
बहसूमा। अकबरपुर रजवाहे पर अवैध रूप से काटे गगए पेड़ की जड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात स्थित रजबहे की पटरी से लकड़ी माफिया ने सिंबल के पेड़ काट दिए। किसानों व ग्रामीणों की जानकारी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने थाने में तहरीर दी है।
गांव अकबरपुर सादात के ग्रामीणों ने बताया कि कि रजबहे की पटरी से बीते कई दिनों से लकड़ी माफिया द्वारा अवैध कटान किया जा रहा है। सिंचाई विभाग व वन विभाग इस कटान से अनजान बना हुआ है। इस रजबहे की पटरी से लाखों रुपये के शीशम, सिंबल के पेड़ काटे जा चुके हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अवैध कटान की शिकायत की तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। मंगलवार शाम सिंचाई विभाग के जेई ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ करण सिंह का कहना है कि उन्हें मंगलवार को ही अवैध पेड़ के कटान की जानकारी हुई है। कटे हुए पेड़ों को कस्टडी में ले लिया है। इस मामले में वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें