फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाईपास पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त
विज्ञापन

मेरठ/कंकरखेड़ा। एमडीए ने बुधवार को रुड़की बाईपास पर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी में जेसीबी से निर्माण ध्वस्त किया। विरोध की आशंका के चलते मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
रुड़की बाईपास पर कृष्णा पुलिस चौकी के पास श्री साईं धाम के नाम से करीब 15 हजार वर्ग गज भूखंड पर आवासीय कॉलोनी बसाने के लिए खड़ंजा और पत्थर डालकर सड़क बनाने का काम किया जा रहा था। इस पर 8 मार्च, 2021 को ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया। बावजूद इसके अवैध कॉलोनी के अंदर सड़क बनाने, अवैध प्लाटिंग और बाउंड्री बनाने का काम बंद नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों का सख्त आदेश आने पर एमडीए प्रशासन ने अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस बल के साथ एमडीए की टीम जेसीबी लेकर अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, मगर पुलिस बल की सख्ती के चलते किसी ने विरोध नहीं किया। एमडीए की टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माण के साथ सड़क और नींव को खोदकर नष्ट कर दिया। इस दौरान जोनल अधिकारी वीके सोनकर, अवर अभियंता राकेश कुमार, वेदप्रकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मंदिर पर एमडीए ने लगाई सील, लोगों ने किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन की मधुर एंक्लेव कॉलोनी में बुधवार को एमडीए की टीम ने शिव मंदिर पर सील लगा दी। पार्क में बन रहे मंदिर की एनजीटी में शिकायत की गई थी। स्थानीय लोगों ने सील लगाने का विरोध भी किया।
विज्ञापन

मधुर एंक्लेव कॉलोनी में 15 वर्ष पूर्व कॉलोनाइजर ने मंदिर की नींव रखी थी, लेकिन यह मंदिर नहीं बन सका। कोविड में बिल्डर की मौत हो गई थी। कॉलोनी के लोगों ने मंदिर बनाना शुरू किया और उसमें भगवान शिव के परिवार को स्थापित किया। कॉलोनी निवासी देवव्रत शर्मा ने पार्क की जगह में मंदिर निर्माण की बात कहते हुए एमडीए में शिकायत की। मामला एनजीटी तक पहुंचा। बुधवार को एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मंदिर को सील कर दिया। कॉलोनी निवासी विपिन, सुधा, राकेश, राजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सेंसर पाल आदि का कहना है कि गलत तरीके से सील लगाई गई है। मंदिर की सील जल्द से जल्द खोली जाए। जिससे कॉलोनी में रह रहे 50 से अधिक परिवार पूजा अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें