फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की चाहत में पत्नी का किया ये हाल, रास्ते से हटाने के लिए उठाया ये कदम

Mon, 16 Jul 2018 09:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रेमिका की चाहत के लिए एक युवक ने अपनी पत्नी का ये हाल कर दिया। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ये खौफनाक कदम उठाया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की है। प्रेमिका से संबंधों के चलते मायके में रह रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने उसे मायके में ही आकर जहर दे दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रोहिला की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व दिल्ली के नजफगढ़ निवासी नितिन से हुई थी। पीड़ित के अनुसार, शादी के बाद रोहिला को पता चला कि उसके पति नितिन के शादी से पूर्व ही किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग हैं, जो शादी के बाद भी बने हुए हैं। महिला ने पति से प्रेमिका के संबंधों का विरोध जताया तो ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार करीब चार माह पूर्व नितिन प्रेमिका को घर में ही ले आया। पीड़ित महिला के भाई दिनेश का आरोप है कि रविवार को आरोपी नितिन, उसकी बहन रश्मि, सास सुनीता व ससुर चरणसिंह यहां आए और रोहिला को धोखे में रखकर उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। 

इसके बाद आरोपी यहां से फरार हो गए। उधर, कुछ देर बाद जब रोहिला की हालत बिगडऩी शुरू हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे जहर दिए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें