फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली, बैंक प्रबंधक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली, बैंक प्रबंधक का किया घेराव
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गुजरान गेट के निकट स्थित पंजाब नेेशनल बैंक पर भाजपाइयों ने आधार कार्ड बनाने वाले संचालक पर शुक्रवार को अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बैंक प्रबंधक का घेराव किया। बैंक प्रबंधक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपाई व अन्य लोग शांत हुए।
सरधना नगर में पोस्ट ऑफिस व पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता नवीन त्यागी व नगर महामंत्री दीपक अरोड़ा व अन्य ने आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पीएनबी शाखा प्रबंधक का घेराव किया। बताया कि एक आधार कार्ड बनाने के नाम पर 400 रुपये तक लिए जा रहे हैं। मौजूद लोगों ने अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। मुदित महेश्वरी ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है। आम जनता से दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, नगेंद्र सिंह राठी, काव्या बंसल, शानू जैन, विपिन जांगिड, मोहित ठाकुर, वासू, जीशान आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक एसएस तोमर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें