छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में चल रही सेंट्रल जोन प्रतियोगिता
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की पुरुष फुटबाल टीम ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
टीम ने क्वालीफाइंग मुकाबले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 4-0 से पराजित किया। इसके बाद लीग मुकाबले में सीसीएसयू को 3-0 तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 2-1 से हराया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के साथ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। लीग चरण के समापन पर सीएसजेएमयू और आईआईएमटी विश्वविद्यालय दोनों के खाते में सात-सात अंक रहे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सीएसजेएमयू ने पहला और आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता एक से सात जनवरी तक कन्नूर केरल में आयोजित होगी। इसके लिए ही टीम ने क्वालीफाई किया। विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने भी टीम को बधाई दी।