फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी ने अहलावत क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 रघुबीर सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला बुधवार को आईआईएमटी और अहलावत क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में आईआईएमटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन




अहलावत क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनकी टीम 30 ओवर में केवल 93 रन ही बना सकी। वेदांश ने 26 और विराज ने 17 रन का योगदान दिया। आईआईएमटी के लिए सुमेर ने 4 विकेट झटके जबकि अभि चौधरी और सूर्यांश पाठक को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभांकर ने 28 और जयवर्धन बिधूड़ी ने 31 रन बनाए। अहलावत एकेडमी की ओर से वेदिका ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमेर को दिया गया। इस अवसर पर कोच सनी भाटी, अंकित राठी, आशीष और राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें