आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आईआईएमटी और जेएसएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आईआईएमटी की टीम ने 152 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
आईआईएमटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। इसमें मान ने 66, समर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में रिहान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएम क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। इसमें टीम की ओर से फरहान ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवेश यादव ने तीन, समर ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच समर को चुना गया।