फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडीएस को हरा फाइनल में पहुंची आईआईएमटी

Fri, 22 May 2026 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला सड़क स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे 8वें जूनियर अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल बीडीएस क्रिकेट एकेडमी और आईआईएमटी की टीम के बीच हुआ। इसमें आईआईएमटी की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 पर 249 रन बनाए। टीम की ओर से जयवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 66 गेंदों में 84 रन बनाए। आरव ने 36 गेंदों में 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से रणविजय, आदित्य और युवी पुंडीर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 33.1 ओवरों में 185 रन बनाकर आउट हो गई और 64 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से तन्मय ने 66 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि हिमांशु ने 42 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से सुमेर ने तीन विकेट झटके। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सुमेर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समापन पर गेम सिटी एरेना के प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें