फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन

Fri, 19 Sep 2025 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 के आयोजन में
विज्ञापन
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को नवाचार और समस्या-समाधान के लिए मंच प्रदान करना रहा। पंजीकरण हुई 143 टीमों में से 74 सर्वश्रेष्ठ टीमों को विचारों और प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने के लिए चुना गया। मूल्यांकन के लिए 13 जजों में अहतेशाम, अक्षय, वैभव शर्मा, सौम्या, वत्सला तोमर, डॉ. सलमान, दीपक ढाला, आकांक्षा गुलाटी, प्रियंका राणा, शुभा द्विवेदी, नेहा सक्सेना, गरिमा गर्ग और मुक्ता शर्मा शामिल रहे। आयोजन में जोया नाज, प्रतीक, प्रियांशु सोनकर, स्वाति सिन्हा, अफजल, मंजीत, पुनीत पाल, अनुराग चौधरी, हिमांशु, यश सैनी, अर्पित, अंश और संकल्प ने अहम भूमिका निभाई। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि हैकाथॉन ने छात्रों को अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखारने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें