फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना समाज के लिए बड़ी समस्या

विज्ञापन
सरूरपुर। किसान इंटर काॅलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्रों से संवाद करते चिकित्सक। आ
विज्ञापन
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित किसान इंटर कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्महत्या जैसे घातक कदमों को रोकने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विभा नागर व डॉ. विनीता शर्मा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आज समाज की बड़ी समस्या बन चुकी है। इसे जागरुकता और समय पर मदद से रोका जा सकता है। तनाव आज हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। हमें समस्याओं का समाधान आत्मविश्वास और संवाद से करना चाहिए। यदि हम अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझें और सहयोग करें तो आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से भी आत्महत्या रोकथाम का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व प्रबंधक व अध्यक्ष ठाकुर प्रतीश सिंह, प्रधानाचार्य संदीप कुमार, राजेश कुमार, नदीम, नीरज यादव, माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें