फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियां पढ़ेंगीं तो अपराधियों के हौंसले हो जाएंगे पस्त

Fri, 12 Jul 2019 01:59 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। हमारा डर ही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। यही डर हमें आगे बढ़ने से रोकता हे और असफल बनाता है। इसलिए हमें इस डर को दूर करना होगा। जब बच्चियां पढ़ेंगीं, निडर होकर आगे बढ़ेंगीं तो बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों में भी गिरावट आएगी। यह तभी संभव है जब आप लोग अपराध के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएंगीं। स्कूली बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के  प्रति स्वयं सजग होने का ये संदेश जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान में दिया गया। बृहस्पतिवार को चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में बालिक ा सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस, प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग क ी ओर से चल रहे क वच अभियान में अपराजिता 100 मिलियन स्माईल्स के  सहयोग से छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी गई। चाइल्ड लाईन की अध्यक्ष अनिता राणा ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी देहात अविनाश पांडे ने कहा कि छात्राओं में अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राएं निडर होकर पढ़ाई करें, यदि कोई परेशान करता है तो झिझक छोडकर, चुप्पी तोड़कर खुलकर अपने परिजनों को बताएं। यदि परिवार वाले किसी भी दबाब मे कार्रवाई नहीं करते हैं तो फिर आप महिला हेल्पलाईन नंबर 181, महिला पावर लाईन 1090 तथा चाईल्ड हल्पलाईन 1098 पर किसी भी वक्त अपनी शिकायत कर सकती हैं। 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी शिकायत की जा सकती हैं।
उन्होने कहा कि लडकियां आपातकालीन स्थिति मे अपने पास मौजूद पेन, बोतल, कीचेन आदि की मदद से स्वयं भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इस दौरान दहेज अधिनियम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। माछरा कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक जीके चौधरी, सीओ किठौर आलोक सिंह, इंस्पेक्टर किठौर रोजन्त त्यागी, अनिता राणा, प्रीति त्यागी, राजीव ठाकुर, नीरज त्यागी, संजीव त्यागी, मनोज शोल्दा, कलीराम शर्मा, रूपचन्द, दीपक त्यागी, शिक्षिका मुनेश बाला त्यागी, निधि पंथ, नीरज गुप्ता, अरूणा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट-डेफोडिल सहित अन्य स्कूलों में चला अभियान
बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान शहर में भी विभिन्न स्कूलों में चलाया गया। अशोका पब्लिक स्कूल कंकरखेड़ा में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही डेफोडिल पब्लिक स्कूल फूलबाग कॉलोनी में छात्राओं को कराटे के टिप्स दिए। पैरामाउंट कोचिंग बच्चा पार्क और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गंगानगर में भी आयोजन किया गया।
 

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली
कार्यशाला में पता चला कि किस प्रकार छोटी-छोटी चीजों से हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेकर बहुत अच्छा लगा।  - साक्षी
हेल्पलाइन नंबर याद रखेंगे
100 और 1090 ऐसे नंबर हैं जो हर व्यक्ति की सहायता करते हैं। ये दोनों नंबर हमें पुलिस वाले अंकल ने आज याद कराएं हैं इन्हें हम हमेशा याद रखेंगे।  - विधि
विज्ञापन

पुलिस का डर खत्म
हमें बताया गया कि जब भी किसी परेशानी में हैं तो पुलिस को जरूर बताएं। पुलिस से जो डर लगता था वो आज खत्म हो गया।  - वंशिका
अपनी सुरक्षा करना सीखा
पहली बार हमारे स्कूल में इस प्रकार सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई है। जिसमें हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करना सिखाय गया है।  - ईशु
गुड टच-बैड टच के बारे में बताया
गुड टच और बैड टच क्या होता है यह पता चला। कार्यशला में जो सीखा वह अपने दोस्तों परिजनों को भी बताउंगी  - प्रियांशी
मम्मी पापा को भी जानकारी दूंगी
कार्यशाला को अटेंड करके मुझे बहुत अच्छा लगा। अब मैं घर पर जाकर मम्मी-पापा को भी इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दूंगी।  - जोधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें