फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 31 Aug 2025 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभिन्न संगीन मामलों में नामजद चार आरोपियों पर मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रार्धना के निकट हुए चर्चित शिवम हत्याकांड का आरोपी तेजपाल सिंह पुत्र सुदामा निवासी ग्राम बड़ौदा हिंदूवान, पिलखुवा शामिल है, जो काफी समय से फरार है। इसके अलावा गौकशी के मामले में तीन अन्य आरोपी इलियास, सलमान, और शाहरुख तीनों निवासी मोहल्ला घोसियान पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें