फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सही दिशा-ज्ञान मिले तो छू सकते हैं बुलंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मॉडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जीवन कौशल एवं कॅरिअर गाइडेंस पर चर्चा हुई। जनपद की मास्टर ट्रेनर हेमलता एवं नेम सिंह ने संयुक्त रूप से पीपीटी व गतिविधियों के माध्यम से रुचि क्षेत्र के आधार पर समूह बनाकर विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, वाणिज्य आदि क्षेत्रों में परामर्श की बारीकियां सिखाई गईं। मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने कहा कि हर बच्चे में असीम क्षमता होती है। शिक्षक व प्रधानाचार्य उसकी पहचान कर सही दिशा दें तो बच्चा ऊंचाइयों को छू सकता है। प्रशिक्षण में 45 प्रधानाचार्य एवं 45 नोडल शिक्षक शामिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें