फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति डाटा में हुई गड़बड़ी तो कॉलेजों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति डाटा में मिली गड़बड़ी तो कॉलेजों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ।
कई वर्षों से छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन में हो रहे गड़बड़झाले मेें शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अगर छात्रवृत्ति डाटा में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिली तो कॉलेजों की जवाबदेही तय करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने नियम का पालन कराने के लिए सभी कॉलेजों को आदेश जारी किए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई भी विवरण गलत नहीं भरना है। गलत जानकारी देने पर आवेदन पत्र संदिग्ध में शामिल हो जाएगा। इसके लिए कॉलेज को डाटा भेजने से पहले हार्डकॉपी और संलग्न कागजों से मिलान करना होगा। अगर सत्यापन के समय आवेदन पत्र में विवरण गलत पाया गया तो संबंधित संस्था और छात्रवृत्ति नोडल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्य को करने के लिए शासन की तरफ से समिति बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके लिए संस्था के निदेशक, प्राचार्य या प्रधानाचार्य अध्यक्ष, संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक को सदस्य और संस्था के वरिष्ठतम अनुसूचित जाति के प्राध्यापक को सदस्य बनाया जाएगा। यही समिति गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

21 जनवरी तक करें आवेदन
पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन के लिए अब 21 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 27 जनवरी तक आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी संस्था में जमा कर सकेंगे। संबंधित संस्था के स्तर से दो फरवरी तक छात्रों का डाटा भेजा जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें