फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक बढ़ेंगे तो विकास भी तेजी से होगा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
लावड़ - राकेश टिकैत का स्वागत करते डॉ. इकबाल मलिक। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- लावड़ पहुंचे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले, बढ़ती आबादी के हिसाब से सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव सही, गन्ने के दाम बढ़ाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़ (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जनसंख्या के हिसाब से सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव ला रही है, तो यह सही है। आबादी बढ़ रही है तो सीटें भी बढ़नी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिक अवसर मिलेगा। वह शनिवार को लावड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
राकेश टिकैत ने कहा कि उनके संगठन में सभी राजनीतिक दलों की विचारधारा रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं। संगठन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि किसानों के हितों के लिए काम करता है। सभी को अपनी विचारधारा रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की स्वतंत्रता है। भाकियू सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती है और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती है। संगठन का उद्देश्य सत्ता का विरोध नहीं, बल्कि किसान हितों की रक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसानों की समस्याओं और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाएं। उन्होंने गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। किसानों की लागत बढ़ रही है। ऐसे में गन्ने का मूल्य भी बढ़ाया जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. इकबाल मलिक, जुनैद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें