फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में अस्पताल नहीं गिराया तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
मीडिया से वार्ता करते लिंक रोड समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन
बागपत रोड को रेलवे रोड से मिलाने का कार्य पूरा न होने से नाराज समिति ने दी चेतावनी
विज्ञापन

-लिंक रोड का निर्माण न होने से समिति नाराज
प्रशासन-अस्पताल मालिक से मिलीभगत के आरोप
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से मिलाने के लिए लिंक रोड़ का कार्य पूरा न होने से नाराज लिंक रोड समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। समिति ने लिंक रोड के बीच आ रहे अस्पताल को अवैध बताते हुए 15 दिन में अस्पताल को न गिराने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को लिंक रोड समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनोद सिरोही, सरदार राजेन्द्र सिंह भट्टे वाले, महामंत्री सचिन रॉयल एडवोकेट, बीएल कपूर, सुनील सिंहल, मुकेश बंसल, गौरव सिंह ने बागपत रोड पर कमलानगर स्थित शिव मंदिर में मीडिया से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि लिंक का जो नक्शा तैयार किया गया था उसके अनुसार सड़क का निर्माण प्राइवेट अस्पताल की जमीन से होना था। प्रशासन ने अस्पताल संचालक से सहमति भी ली थी। उसके बाद ही सेना ने जमीन दी और उप्र सरकार ने 40 करोड़ रुपये का बजट दिया। सड़क निर्माण का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। समिति सदस्यों का आरोप है कि एमडीए के अधिकारी अस्पताल संचालक से साठगांठ किए हुए हैं। उसको लाभ पहुंचाने के लिए सड़क का एलाइमेंट भी बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमडीए के अधिकारियों की मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क के एलाइमेंट को बदलने नहीं दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने 15 दिन के भीतर अस्पताल को तोड़कर सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की लापरवाही और कार गुजारी से सीएम को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें