फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बूथ स्तर मजबूत होगा तो निश्चित जीत मिलेगी

विज्ञापन
दौराला - खेड़ी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियन। स्रोत: स्
विज्ञापन
दौराला। खेड़ी टप्पा में रविवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ बूथ स्तर होता है। बूथ स्तर मजबूत होगा तो निश्चित जीत मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम मास्टर बिजेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके सहयोग से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करती है। पार्टी के हर वर्ग के कार्यकर्ता को समान अधिकार है। समारोह में क्षेत्र के लोगों ने विकास कार्यों और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संयोजन आशुतोष भारद्वाज और उज्ज्वल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें