फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन सिरोही को इंसाफ नहीं मिला तो मेरठ में होगी महापंचायत: यति नरसिंहानंद

Tue, 07 Nov 2023 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि हमारे साथ जो गाजियाबाद में हुआ, वही अब सचिन सिरोही के साथ मेरठ में हो रहा है। पुलिस सचिन सिरोही पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उसे बदनाम कर रही है। कुछ अधिकारी सरकार को भी बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर सचिन सिरोही को इंसाफ नहीं मिला तो मेरठ में महापंचायत होगी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर सोमवार को मानसरोवर में हिंदुवादी नेता सचिन सिरोही के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कितने मंदिर तोड़े गए हैं, वे दुनिया के सामने आने चाहिए। उनका फिर से निर्माण होना चाहिए। इजराइल-हमास मामले पर उन्होंने कहा कि इजराइल के लोगों के साथ बर्बरता की गई है। खजूरी में दीपक त्यागी की हत्या के मामले पर कहा कि जिन्होंने न्याय मांगा, उन पर ही कार्रवाई की गई। प्रेसवार्ता में पंडित बाल किशन राय, चहन सिंह बालियान, संजय सिंह, संदीप कन्नौजिया, कार्तिक गुप्ता, डॉ. योगेंद्र, कमल, हर्ष यादव और गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें