फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बिना हेलमेट मिले तो 25 से होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बिना हेलमेट मिले तो 25 से होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। हेलमेट अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कड़े निर्देश दिए हैं कि दो दिन बाद कोई भी पुलिसकर्मी जिले में कहीं भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन पर मिले तो तुरंत वाहन का चालान किया जाए और उनकी रिपोर्ट भी तैयार कर भेजी जाए।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मंगलवार को शहर के अलावा पुलिस लाइन परिसर और पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी में भी लाउडस्पीकर से अनाउंस किया कि सभी पुलिसकर्मियों के लिए कड़े निर्देश हैं कि वह बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे। यदि बिना हेलमेट कोई भी पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन पर मिला तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। साथ ही यदि किसी भी पुलिसकर्मी के परिवार का बेटा या बेटी बिना हेलमेट मिले तो वाहन का चालान किया जाएगा, साथ ही उनके परिवार के पुलिसकर्मी भी जिम्मेदार होंगे। पुलिस लाइन, एसएसपी ऑफिस, पुलिस से संबंधित कार्यालय में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर किसी भी पुलिसकर्मी के आने-जाने पर रोक रहेगी। इस संबंध में पुलिस लाइन के गेट पर सख्त निर्देश दिए हैं कि 25 सितंबर से बिना हेलमेट कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें