फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेरू बक्सर मारपीट: सर्वसमाज आया साथ, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर दुकान के बाहर देंगे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगानगर एफ ब्लॉक में हुई बैठक, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ितों से मिले
विज्ञापन

- 17 सदस्यीय कमेटी एसएसपी को देगी ज्ञापन
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। कसेरू बक्सर में पांच दिन पहले कम मिठाई तोलने के विरोध में तीन युवकों पर किए गए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को गुर्जर पक्ष ने बैठक आयोजित की। इसमें राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर अन्य पदाधिकारियों के साथ पीड़ितों से मिले। बैठक में 17 सदस्यीय कमेटी गठित कर अधिकारियों से मिलने की बात कही। कार्रवाई न होने पर आगामी रविवार को घटनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरने की बात कही।
गंगानगर क्षेत्र के कसेरू बक्सर बाजार में हुए पिटाई के मामले में पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान किया। जबकि अभी एक घायल युवक प्रिंस अभी अस्पताल में भर्ती है। बैठक में पुलिस पर आरोप लगाया कि फावड़े, पलटा से प्रिंस, आदित्य, योगेश पर जानलेवा हमला किया गया। परंतु, पुलिस ने फिर भी सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया। हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी गई। परिजनों ने कहा कि वीडियो में कई लोग हमला करते दिख रहे हैं परंतु, पुलिस ने केवल तीन लोगों को पकड़कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि पीड़ितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 लोगों की कमेटी गठित
बैठक में इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए 17 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें रविंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल आर्य, प्रधान जसवीर, पूर्व पार्षद जयवीर, कपिल गुर्जर बीटा, गजेंद्र पवार, विरेंद्र गुर्जर, वेदपाल मावी, एसआई रामफल, रवि राणा, आजाद रणा, विकुल चपराणा, अजयपाल यादव, पुष्पेंद्र प्रधान, राहुल , अमृत चपराना, अज्जू बैसला आदि रहे। यह कमेटी बुधवार आज एसएसपी और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांग रखेगी। कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा। कार्रवाई न होने की स्थिति में आगामी रविवार को घटनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें