शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में पंचायत करते किसान । संवाद
शामली। गांव कुड़ाना में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर हुई पंचायत में पहुंचे बाबा श्यामसिंह ने कहा कि अगर जनपद के डीएम और एडीएम अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करे तो किसानों की समस्या का समाधान हो जाए। उन्होंने गन्ना भुगतान न होने पर मिल में धरना देने और मिल न चलने देने की बात कही।
रविवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व प्रधान धर्मबीर सिंह के आवास पर पंचायत में बहावड़ी के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भी किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 95 दिन धरना प्रदर्शन चला था, लेकिन एडीएम ने आश्वासन देते हुए किसानों का धरना समाप्त करा दिया था। उन्होंने मिल परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन देने की बात कही और सभी को संजीव शास्त्री का साथ देने के लिए कहा।
उन्होंने कहा शासन और प्रशासन लीपापोती में लगा है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका किसान विरोध करते हुए जवाब देंगे।। इस दौरान हसनपुर थांबेदार चौधरी संजीव मलिक, लांंक थांबेदार रविंद्र सिंह, किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, राजेंद्र प्रधान, सत्यबीर, रामपाल कसेरवा, बाबूराम, अश्वनी, बीरसिंह, कृष्णपाल आदि रहे। अध्यक्षता रघुवीर सिंह और संचालन किसान नेता पप्पू मलिक ने किया