फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना देने देंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव छोटी चामरोध में डीजे पर हुए विवाद के बाद रठौरा कला के ग्राम प्रधान जसवंत कौर के बेटे विक्रम को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंगलवार शाम भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से आकर मिले और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव छोटी चामरोध में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बज रहे डीजे पर हुए विवाद में ग्राम प्रधान जसवंत कौर के बेटे विक्रम को दो गोली मार दी गई थी। जिसमें विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उक्त मामले में विक्रम के चाचा के लड़के गुलाब ने सुखदेव, हरमन व हरजीत को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 24 घंटे बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इस मामले में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से मिले और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
सरदार जज सिंह ने कहा कि अगर पुलिस जल्द ही इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो यूनियन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर इंद्र सिंह, नरेश चौधरी, सुदंर सिंह, जज सिंह, गुरप्रीत सिंह, अनूप यादव, प्रिंस, अंकित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें