फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण : शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को करें सूचित

Thu, 07 Nov 2019 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। बुधवार को एएसपी कैंट धवल जायसवाल और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने फोर्स के साथ भैंसाली बस अड्डे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने डिपो के कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ बस अड्डे के आसपास दुकान चलाने वालों को भी जिम्मेदारी का एहसास कराया। सभी से कोई भी संदिग्ध दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

एएसपी धवल जायसवाल बुधवार दोपहर भैंसाली बस अड्डे पहुंचे। इस दौरान सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। अचानक पुलिसकर्मियों ने बसों की जांच शुरू की तो लोग सहम गए। रूटीन चेकिंग की जानकारी होने पर लोगोें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एएसपी ने बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराया। बस व डिपो में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों के सामान की जांच भी कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने बस अड्डे की कैंटीन में मौजूद कर्मचारियों की आईडी चेक की। करीब 45 मिनट तक चेकिंग चली।
विज्ञापन

लोगों से मांगा सहयोग
एएसपी धवल जायसवाल ने बस अड्डे के कर्मचारियों को सुरक्षा के टिप्स दिए। उसके बाद आसपास दुकान चलाने वालों से भी बात की और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की। ठेलों पर सामान बेचने वालों से आंख और कान खुले रखने को कहा। ताकि किसी भी संदिग्ध से तत्काल निपटा जा सके।

भूसा मंडी पर निकाला पैदल मार्च
देरशाम एएसपी और सदर बाजार एसओ ने भूसा मंडी में पैदल मार्च किया। उन्होंने क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा किया। कई जगह लोगों ने पुलिस को क्षेत्रीय समस्या भी गिनाईं। जिसका समाधान कराने का भरोसा एएसपी ने दिया।

सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया गया था। बस अड्डे के स्टाफ के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को जागरूक किया गया। - धवल जायसवाल, एएसपी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें