फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित विक्की त्यागी के पिता ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में अनुसूचित जाति का कोई व्यक्ति घुसा, तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान ने मुनादी कराकर एलान किया है कि अनुसूचित जाति को कोई भी व्यक्ति उसके खेत में घुसा तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना और 50 जूतों की सजा दी जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एससीएसटी एक्ट, धमकी देने और जातीय वैमनस्यता फैलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर राजबीर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह मामला गांव पावटी खुर्द का है। राजबीर ने अनुसूचित जाति के लोगों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए कहा था। उनके फसल काटने से इंकार करने पर उसने गांव में मुनादी कराई। सोमवार को वायरल हुए 53 सेकेंड के वीडियो में ढोल बजाते हुए एक युवक कह रहा है कि यह राजबीर प्रधान की ओर से मुनादी है, कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उसकी डोल पर, समाधि पर, ट्यूबवेल पर दिखा तो पांच हजार जुर्माना और 50 जूते की सजा दी जाएगी। राजबीर का बेटा विक्की उर्फ विक्रांत त्यागी कुख्यात अपराधी था और उस पर बधाई खुर्द निवासी गन्ना समिति के चेयरमैन उदयवीर और उसके परिवार के आठ लोगों की सामूहिक हत्या सहित 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। विक्की त्यागी की फरवरी 2015 में कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें