फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के साथ टिकटॉक बनाने वालों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल के साथ टिकटॉक बनाने वालों की पहचान
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में गाड़ी में बैठकर पिस्टल के साथ टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाले तीन युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। एसएसपी ने तीनों युवकों को गिरफ्तार करने के एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विवि परिसर में एक गाड़ी में पांच-छह युवक टिकटॉक पर वीडियो बना रहे थे। दो दिन से वीडियो वायरल होने के बावजूद मेडिकल पुलिस की नींद नहीं टूटी। शुक्रवार को यह मामला एसएसपी तक पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। बताया गया कि आरोपी युवक शुभम, नकुल और अनुज भड़ाना हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी को निर्देश दिए कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। उनके पास पिस्टल कहां से आई, इसकी भी जानकारी जुटाएं। एसपी सिटी डॉ. एएस सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे, उनकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें