फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद आज, शहर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम   

Wed, 22 Aug 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईद उल जुहा (बकरीद) के मद्देनजर शहर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और अन्य इबादत स्थलों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी आरएएफ और ढाई कंपनी पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि नमाज के वक्त ट्रैफिक डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया जाए। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार आरएएफ और पीएसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में 10 थाना प्रभारी, 20 उप निरीक्षक, 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस मुख्य स्थानों पर रूट डायवर्जन व्यवस्था बनाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें