फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अभी एसएसपी ऑफिस में करूंगी आत्मदाह’, इंसाफ न मिलने पर एसिड अटैक पीड़िता ने दी धमकी

Sat, 17 Aug 2019 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इंसाफ न मिलने पर एसिड अटैक पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह की धमकी दे दी। जानकारी पाकर पहुंचे एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को एसएसपी ऑफिस बुलाकर निर्देश दिए कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रोहटा रोड निवासी एक विवाहिता ने एसपी क्राइम रामअर्ज को बताया कि उसने पांच मई 2018 को कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उसके पति और देवर समेत चार लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया था जिससे उसके शरीर का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया था।
विज्ञापन

नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपियों की बार-बार की धमकी से वह परेशान है। अब अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह कर लेगी। एसपी क्राइम की सूचना पर एसएसपी ऑफिस पहुंचे एसपी सिटी ने पीड़िता की शिकायत सुनकर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा को भी वहीं बुला लिया।

बोलो, तुम्हारे पति को जेल भेज दूं
एसपी सिटी और एसपी क्राइम के सामने ही विवाहिता ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा की शिकायत करनी शुरू कर दी। बोली, साहब कई बार इंस्पेक्टर साहब से शिकायत कर चुकी हूं। लेकिन जवाब नहीं मिला।

एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि पीड़िता की शिकायत सुनकर तुरंत कार्रवाई करें। इंस्पेक्टर ने विवाहिता से पूछा कि तुम्हारे पति को पीटकर जेल भेज दूं क्या। दो घंटे तक अधिकारी वहीं पर मौजूद रहे। बाद में विवाहिता को आश्वासन देकर वहां से भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें