फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल लेने गया, पीछे से पुलिस उठा ले गई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। तिरंगा चौराहे के पास गुरुवार रात लावारिस हालत में मिली बाइक को पुलिस थाने ले आई और सीज कर दिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने स्वामी की पहचान का प्रयास किया। शुक्रवार दोपहर बाइक स्वामी थाने पहुंचा तो पूरी घटना सामने आई।
दौलतराम गांव निवासी ललित ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात तिरंगा चौराहे के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और पास के पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल लेने चला गया। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने में काफी समय लग गया। उसने कर्मचारियों को चौराहे पर बाइक खड़ी होने की जानकारी भी दी, लेकिन उसे पेट्रोल नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ललित के अनुसार, जब वह वापस चौराहे पर पहुंचा तो बाइक वहां नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह जानकारी हुई कि पुलिस बाइक को लावारिस समझकर थाने ले गई है। इसके बाद वह थाने पहुंचा और बाइक अपनी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ शिव कुमार सिंह ने बताया कि चौराहे पर लावारिस मिली बाइक को नियमानुसार थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई थी। पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें