फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुझ पर ही मेरे कत्ल का इल्जाम आ गया...

विज्ञापन
विज्ञापन
- हम ख्याल फाउंडेशन की ओर से हुआ मुशायरे का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हम ख्याल फाउंडेशन की ओर से हाजी आदिल चौधरी मार्केट लिसाड़ी गेट चौपला में मुशायरे का आयोजन किया गया। हाजी आदिल चौधरी और एडवोकेट इरशाद बेताब एडवोकेट के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफसर अख्तरुल वासे देहलवी रहे। संचालन डॉ. फुरकान सरधनावी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर असलम जमशेदपुर ने शमां रोशन कर किया। तौफीक़ उल हक हक्की हैजी का परिचय डॉक्टर इरशाद स्यानवी ने दिया। नात-ए-पाक के बाद जुनैद अख्तर कांधलवी ने पढ़ा- कातिल गवाह बनके अदालत में आ गए, मुझ पर मेरे ही कत्ल का इल्ज़ाम आ गया। अध्यक्षता शहर काजी डॉक्टर जैनुस सालेकिन ने की। उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इरशाद बेताब ने पढ़ा- उसने छोड़ा है मुझे किसी के लिए, अब बचा क्या मुझपे जिंदगी के लिए...।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोइद रहबर ने सुनाया-हमने कई चराग अदब में जलाए हैं, तब जाके आज इतने उजाले में आए हैं...। रजा खतौलवी ने भी कलाम पढ़े। मुबंई से मोहम्मद अली अल्वी ने कहा-बीवी बीमार थी, बोली के में मर जाऊंगी...। डॉक्टर फुरकान सरधनावी ने पढ़ा- कभी झुका न सका तू हुसूल ए जर के लिए, तेरे गुरूर को मेरी खुशी ने काट दिया...। अनवारूल हक शादां, युनुस गाज़ी, हाशिम रजा हाशिम, फुजैल उस्मान राणा, मोहम्मद अली अल्वी सहित अन्य ने भी अपनी शेरो-शायरी से दिल जीत लिया। संयोजक इरशाद बेताब रहे। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, सलीम सैफी, अफाक अहमद खान, इमरान खान, सरताज चौधरी, जीशान खान, अब्दुल कय्यूम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें