फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी, पीजी, एलएलबी में प्रवेश चाहिए, 25 तक पंजीकरण कराइये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने फिर खोले पंजीकरण, वंचित छात्र 25 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

- पहले दिन करीब साढ़े तीन हजार ने कराए पंजीकरण
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर ट्रेडिशनल प्रोफेशनल और पांच वर्षीय एलएलबी में पंजीकरण फिर से खोल दिए हैं। पहले दिन ही साढ़े तीन हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करा लिए हैं। पंजीकरण से छूटे छात्र 25 सितंबर तक विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर पंजीकरण कराते हुए प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
पहले से पंजीकृत लेकिन अप्रवेशित और नए पंजीकृत छात्र संबंधित कॉलेज एवं विभाग में 23 से 26 सितंबर तक आवेदन का प्रिंट आउट जमा कर सकते हैं। विभाग एवं कॉलेजों को मुख्य मेरिट के साथ यूजी में दो और पीजी में एक प्रतीक्षा सूची भी बनानी होगी। विवि के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में कॉलेज एवं विभाग प्राप्त आवेदनों के आधार 27-29 सितंबर तक मेरिट तैयार करेंगे। छात्रों को 29 सितंबर को फीस जमा करने का लिंक एवं ऑफर लेटर भेजे जाएंगे। प्रवेश 30 सितंबर को होंगे। 30 सितंबर की शाम को विभाग एवं कॉलेज रिक्त सीटों पर पहली प्रतीक्षा सूची जारी करते हुए तीन अक्तूबर तक प्रवेश करेंगे। तीन अक्तूबर की शाम को विभाग एवं कॉलेज अंतिम परीक्षा सूची तैयार करके चार अक्तूबर को प्रवेश करेंगे। विवि के अनुसार 30 सितंबर और तीन एवं चार अक्तूबर को कॉलेज एवं विभाग निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रवेश कंफर्म करेंगे। वहीं, 23-25 सितंबर के बीच छात्र अपने पंजीकरण फॉर्म में शैक्षिक सूचना एवं वेटेज की खामियों को अपने लॉगइन से सही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में भी पंजीकरण के बाद आवेदन प्रिंट आउट 26 सितंबर तक विभाग एवं कॉलेज में जमा होंगे। 27 को ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे और प्रवेश 29 सितंबर तक होंगे। 29 सितंबर को प्रतीक्षा सूची बनाकर 30 सितंबर को प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें