मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक और औद्योगिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए के सुझाव दिए। महिलाओं ने कहा कि सात अगस्त को टीम के साथ अमर उजाला कार्यालय में बाइक रैली में शामिल होंगी। वहीं, कुछ महिला संगठन शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आजादी का जश्न मनाएंगी।
कार्यक्रम में आईआईए की वुमन सेल की चेयरमैन प्राची प्रेमी और खुशबू माहेश्वरी ने कहा कि आईआईए कार्यालय में ठीक 10 बजे ध्वजारोहण होगा। 14 अगस्त की शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। हापुड़ अड्डा चौराहे पर मुख्य आयोजन होगा। समाजसेवी डॉ. शुचि ने आयोजन को हर सहयोग का आश्वासन दिया। रेनू सिंह और कल्पना पांडेय ने कहा कि वह हर साल मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शामिल होती हैं। सीमा शर्मा ने कहा कि वह तेजगढ़ी से रैली में शामिल होंगी। भाजपा की वरिष्ठ नेता सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी टीम गांधी आश्रम पर रैली पर पुष्प वर्षा करेगी। सुधा अरोड़ा ने कहा कि संगठन तेजगढ़ी चौराहे पर मौजूद रहेगा।
लक्ष्मी बिंदल और सीमा अदलखा ने कहा कि उनकी टीम अपनी कॉलोनी में दीप प्रज्ज्वलन करेंगी। नीलम तोमर ने कहा कि उनकी टीम टीपीनगर थाने पर पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल होगी। ममता त्यागी ने कहा कि वह रैली में पूरे परिवार के साथ शामिल होंगी। रेखा मिग और रेखा सिंह ने कहा कि मां तुझे प्रणाम ऐसा आयोजन है जिसमें हर कोई शामिल होने की इच्छा रखता है। निशा मित्तल और ममता गर्ग ने कहा कि ठीक 10 बजे शहर के मुख्य चौराहों पर हमारी टीम राष्ट्रगान करेंगी। शालिनी अग्रवाल और राधा सिंघल ने बताया कि उनकी टीम सूरजकुंड जानवरों के अस्पताल के बाहर रंगोली बनाएगी। टीम के द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी।
पायल जैन और रजनी राजपूत ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ अमर उजाला कार्यालय में पहुंचेंगी। सोनम वर्मा ने कहा कि उनकी टीम तेजगढ़ी चौराहे से पहले नाले के पुल पर बिजलीघर के पास पुष्पवर्षा करेंगी। इस दौरान ममता सिंघल, रश्मि पाठक, डॉ. संगीता वार्ष्णेय, साधना शर्मा, अनीता चौधरी, बीना सिंह, बीना पूनिया, प्रिया रस्तोगी, पूजन वर्मा, सुशीला रस्तोगी, खुशबू, अंजलि शर्मा, टीना शर्मा, हिमानी, उर्मिला चौधरी, अमरा नदीम, डॉ. सुनीता, निशी चौधरी, प्याली चक्रवर्ती, नीतू गुप्ता, अलका शर्मा, राधिका अत्री, डॉ. सरिता त्यागी, प्रभा गुप्ता आदि माैजूद रहीं।
रैली के लिए कराएं व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन
बाइक या कार लेकर रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों को इस बार अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। काफी संख्या में लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रैली में शामिल होने वाले लोगों को अपनी गाड़ी का नंबर, अपना नाम, और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए व्हाट्एप नंबर 7617566168 पर विवरण भेंजे। इसी के आधार पर यात्रा समाप्त होने के बाद प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। रैली सात अगस्त को सुबह 9 बजे अमर उजाला कार्यालय से आरंभ होगी।
- यह होंगे मुख्य आयोजन
7 अगस्त : बाइक व कार रैली
8 अगस्त : वीरांगना सम्मान
11 अगस्त : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
12 अगस्त: इंटर स्कूल प्रतियोगिता
13 अगस्त: कवि सम्मेलन
14 अगस्त: एक दीप देश के नाम
15 अगस्त: शहर के मुख्य चौराहों पर राष्ट्रगान
- यह होगा बाइक कार रैली का रूट
- 7 अगस्त को अमर उजाला कार्यालय से टीपी नगर, बागपत रोड, मैट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, मेहताब, जली कोठी चौराहा, शहीद स्मारक, सीएबी कॉलेज, सदर थाना, सदर सराफा, सदर चौक बाजार, शिव चौक, आबूलेन, बेगमपुल, गंगा प्लाजा, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंद्रा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, पीवीएस रोड, तेजगढ़ी, चाैधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष चंंद्र बोस प्रेक्षागृह।