फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी! सड़क मैंने बनवाई, वोट आप बटोर रहे

Sun, 12 Mar 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान के एक-दूसरे का धुर विरोधी होने से इनके बीच चुनावी टक्कर पर सबकी नजर टिकी थी। सरधना सीट वीआईपी होने की वजह से भी चर्चाओं में थी। संगीत सोम ने लगातार दूसरी सफल पारी खेलकर खुद को सियासत का बड़ा खिलाड़ी साबित कर दिया। शनिवार को मतगणना स्थल पर दोनों नेता साथ थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बूथ के बाहर तैनात थे। करीब पांच घंटे दोनों नेता बूथ पर रहे। मतगणना के दौरान संगीत और अतुल के बीच दिलचस्प संवाद हुआ। बॉडी लैंग्वेज हालात बया कर रही थी। सोम फ्रंट फुट पर थे तो अतुल बैक फुट पर।
विज्ञापन


मतगणना में संगीत सोम ने शुरू से लेकर आखिर तक लीड किया। बढ़त जब कम नहीं हुई तो अतुल ने संगीत सोम से कहा, विधायक जी जिन गांवों में सड़क मैंने बनवाई, वहां से थोक में वोट आपको मिल रहे हैं। ये क्या हो रहा है? अच्छे दिन मेरी वजह से आए। सोम ने कहा, जनता ने जवाब दे दिया है। अच्छे दिन केंद्र सरकार की वजह से आ रहे हैं। जनता सब जानती और समझती है। अभी देखते रहिये, दूसरे नहीं तीसरे नंबर पर आएंगे। इस पर अतुल ने कहा चुनाव मुद्दे और पार्टी पर नहीं, हिंदू-मुस्लिम हुआ है। इसका फायदा आपको मिल रहा है। अतुल ने कहा, चुनाव के बाद एक नेता ने भविष्यवाणी की थी। अगर भाजपा की प्रदेश में 200 से कम सीट आई तो तुम जीत जाओगे। अगर ज्यादा आई तो हार तय है। तब से ही गणित लगा रहा था। दोनों नेता अपने एजेंटों के साथ घंटों तक जूझते रहे। गांव और ब्लॉक के हिसाब से जो गणना सामने आ रही थी, उस पर बाकायदा बात कर रहे थे। जाट, गुर्जर, मुस्लिम, दलित आदि वोटों के गणित पर बात करते रहे। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक अतुल मतगणना स्थल पर रहे। जब जीतने की उम्मीद नहीं बची तो चले गए।

दौराला कस्बे से मिल गया भात
संगीत सोम को कई जगहों से बंपर वोट मिले। दौराला कस्बे से 5186 वोट मिले। इस पर सोम ने कहा, दौराला ने भात दे दिया। एजेंट और समर्थक भी सुर में सुर मिलाकर कहने लगे विधायक जी मिल गया भात। दौराला गांव से भी अच्छे वोट मिले।
विज्ञापन


जाटों ने 85 प्रतिशत दिया वोट
लगातार बढ़त बन रही थी। हर ब्लॉक से भाजपा को अच्छे वोट मिल रहे थे। कई जगह से उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। जाट मतों के बंटवारे का डर भाजपा को सता रहा था। अच्छे वोट मिलने पर मतगणना के दौरान सोम ने कहा, 85 प्रतिशत जाटों ने वोट किया है। उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी। कई वर्ग ने उम्मीद से बेहतर समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें