माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीराधा नाम प्रचार संघ की ओर से पंचम लाडली सरकार श्रीराधा रानी के बधाई उत्सव का आयोजन रविवार को वेस्ट एंड रोड स्थित मंडप में किया गया। श्रीधाम वृंदावन से आईं निकुंज कामरा ने अपने मधुर भजनों की अमृतवर्षा से सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मेरे जुड़ गए तार बांके बिहारी से...भजन पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने वृंदावन जाऊंगी, बरसाने जाऊंगी और बरसाने बजत बधाई, लाली को जन्मदिन आयो है... गीत सुनाकर सभी के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया। इस दौरान देकर चरणों की सेवा, श्री राधे मेरी बिगड़ी बना दीजिए... भजन पर भी श्रद्धालु नाचने लगे। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में विष्णु शर्मा, अनुभव शर्मा, अंकित गुप्ता मनु, शिखर अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, गौरव शर्मा, हिमांशु वर्मा रहे।