फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो से भिड़ी जापानी महिला की आई-10, देखिए, मेरठ पुलिस ने क्या किया

Wed, 26 Apr 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जापानी महिला के साथ सेल्फी लेता पुलिसकर्मी
विज्ञापन
मेरठ में दिल्ली हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर के पास एक जापानी युवती की टूरिस्ट आईटेन और एक स्कॉर्पियो कार आपस में टकरा गई। महिला ऋषिकेश घूमकर दिल्ली एयरपोर्ट लौट रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस वाले जापानी युवती के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए। फोटोग्राफी भी कराई। 
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब साढे़ तीन बजे की है। पुलिस के अनुसार एक जापानी युवती ऋषिकेष घूमने आई थी। सोमवार को वह एक टूरिस्ट आईटेन से ऋषिकेष से दिल्ली एयरपोर्ट लौट रही थी। कार को चालक सुरेंद्र गुप्ता चला रहा था। एक गाइड भी साथ था। शाम साढे़ तीन बजे जब इनकी कार मोइउद्दीनपुर के निकट पहुंची तो दीपक होटल के पास वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो से साइड लग गई। स्कॉपियो मुजफ्फरनगर के एकता विहार रूड़की चुंगी निवासी पंकज शर्मा की थी। वह गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में अपने किसी काम से जा रहे थे। साइड लगने से दोनों कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस वालों ने खूब ली सेल्फी, फोटोग्राफी भी कराई

जापानी महिला से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
दुर्घटना के बाद दोनों कार के चालक कार से उतरकर आपस में उलझने लगे। हंगामा खड़ा हो गया। शोर मच गया कि जापानी महिला से लूटपाट हो गई है। यूपी 100 पुलिस और परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आईटेन और स्कॉर्पियो दोनों के चालकों ने आपस में ही सुलह समझौता कर लिया और किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों ने इस संबंध में लिखित सहमति पत्र भी दिया है। इस कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
 
दुर्घटना के बाद जब पुलिस निश्चिंत हो गई कि हादसे में कोई जान माल की हानि नहीं हुई है तो पुलिस ने जापानी युवती के साथ अपनी सेल्फी लेनी शुरू कर दी। यूपी 100 पर तैनात पुलिस वाले उसके साथ सेल्फी लेने में मस्त रहे। कोई उसके साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा था। युवती भी काफी खुश थी और उसने भी खूब फोटोग्राफी कराई। 
विज्ञापन

इंडिया इज द ग्रेट

जापानी महिला ने कहा- इंडिया इज द ग्रेट
जापानी युवती इस घटना के बाद भी काफी खुश थी। वह इंगलिश बोल रही थी और पुलिस वाले भी उसके साथ इंगलिश में बात करने की कोशिश कर रहे थे। महिला ने खाकी वर्दी वालों को देख कहा यू आर इंडियन पुलिस। वैरी गुड वैरी नाइस। जापानी युवती ने इंगलिश में बोला, इंडिया इज एक ग्रेट कंट्री। पुलिस वाले भी उन्हें थैंक्स बोल रहे थे।

जापानी युवती और गाइड ने नाम नहीं बताया 
वहीं पुलिस को जापानी महिला और गाइड ने अपने नाम बताने से मना कर दिया। जापानी महिला का कहना था कि वह टूरिस्ट गाड़ी से आई थी। गाड़ी उसकी नहीं है और ना ही वह चला रही थी। इस घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है। यही बात गाइड ने भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें