घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर शनिवार देर रात दंपती ने मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से कट कर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपती आर्यपुरी भूड़ खतौली के रहने वाले थे। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात करीब दस बजे जब खतौली स्टेशन से गुजरी तो एक युवक और युवती उसके के आगे लेट गए। ट्रेन से कटने से दोनों की मौत हो गई। यह मंजर देख कर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की चीख निकल गई।