भोपा। गांव रहकड़ा निवासी पूर्व प्रधान नेतुल्ला के बेटे जीशान की दो माह पहले शादी हुई थी। अभी तक परिवार में खुशी का माहौल था। इसी के चलते पूर्व प्रधान की बेटी ने अपनी ससुराल उत्तराखंड में भाई भाभी को दावत पर बुलाया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में हुए हादसे में उसकी, पत्नी व पांच वर्षीय भांजी की मौत हो गई। तीनों जनाजे एक साथ उठने पर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। गांव में शोक है।
पूर्व प्रधान की एक बेटी सोनी उत्तराखंड के लक्सर तथा दूसरी बेटी जीशाना मुजफ्फरनगर में ब्याही है। बेटे जीशान की दो माह पहले ही शादी शबनूर के साथ हुई थी। अभी तक परिवार में खुशी का माहौल है। मेहमानों का भी आना जाना लगा है।
सोनी ने रविवार को भाई भाभी की दावत की थी। उसने अन्य रिश्तेदारों को भी बुलाया था। वहां जीशान को रात हो गई। उसने चलने के लिए कहा तो बहन सोनी ने उसे रोका था लेकिन जीशान नहीं माना। वह अपनी पत्नी व बहन जीशाना की पांच साल की बेटी इशल व दूसरी बहन अफसाना की बेटी अलीना (5) को बाइक पर लेकर चल दिया था। रास्ते में हादसा हो गया। अलीना को मामूली चोट आई थी। वहीं अन्य घायल तीनों को बेगराजपुर मेडिकल में लाया गया था जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।