शामली। पीजी कॉलेजों में चल रही यूजी कोर्सों में चल रही दाखिला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। कॉलेजों में पहली ओपन मेरिट जारी कर दी गई है। आवेदन जमा करने वाले सभी छात्र-छात्रा मेरिट देखते हुए दाखिला करा सकते है। दाखिले केवल एक दिन ही होंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय खाली सीटों पर दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगा।
सोमवार को यूजी कोर्सों में विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रथम ओपन मेरिट जारी कर दी है। जिसके बाद मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। राजकीय पीजी कॉलेज कांधला की प्राचार्या डाॅ. प्रमोद कुमारी व राजकीय कैराना के प्राचार्य डाॅ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने खाली सीटों के सापेक्ष कॉलेजों में आवेदन जमा किया था, वह सभी कॉलेज में पहुंचकर मेरिट में नाम देखते हुए ऑफर लेटर निकलवाकर दाखिला ले सकते हैं।
दाखिले केवल मंगलवार को ही होंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय खाली सीटों के अनुसार सात अगस्त को दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगा। जिसके बाद 8 अगस्त को दूसरी ओपन मेरिट से दाखिले होंगे। इसलिए सभी वंचित छात्र-छात्राएं समय से कॉलेज पहुंचकर अपना दाखिला करा सकते है। सभी छात्र-छात्रा दाखिले से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लेकर पहुंचे।
राजकीय पीजी कैराना की सूची
वर्ग सामान्य ओबीसी एससी/एसटी
बीए 71.2 62.2 49.2
बीएससी बायो 71.8 62.8 57.4
बीकॉम 75.6 62 49.8
वीवी पीजी कॉलेज शामली की सूची
बीए 54.4 से 50 49.8 से 47.6 44 से 41.4
बीकॉम 80.4 से 64 64.2 से 50 63.2 से 34.8
आरके पीजी कॉलेज शामली की सूची
बीएससी एजी 60.4 59.8 57
बीएससी पीसीएम 86.6 82 61.8
बीएससी बायो 73.6 71 49.5