फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से पत्नी-दो मासूमों को मिला एड्स, अब गांव छोड़ने का फरमान

Sat, 01 Apr 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पति से एड्स जैसी लाइलाज बीमारी मिली है। उसके दो बच्चे भी इसके शिकार हो गए हैं। ट्रक चालक पति अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा है। वहीं ससुराल वाले महिला को गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इनकार करने पर उसे यातनाएं दी जा रही हैं। देवर और जेठ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के गांव निवासी एक फौजी की पुत्री की शादी 12 मार्च 2012 को सरधना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उस समय युवक ट्रक चलाता था। शादी के बाद वह बीमार रहने लगा। पत्नी ने कई बार चेकअप कराने की बात कही, लेकिन वह चिकित्सक के पास नहीं गया। इस बीच, उसके दो बच्चे पैदा हो गए। बेटी तीन साल और बेटा डेढ़ साल का है। छह माह पहले पति की हालत गंभीर हो गई। महिला उसे लेकर मेरठ के अस्पताल गई। जांच में पता चला कि युवक एचआईवी पाजिटिव है। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। डॉक्टरों के कहने पर उसने बेटी, बेटा और खुद की भी जांच कराई। रिपोर्ट में उन्हें भी एड्स की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने महिला और उसके दोनों बच्चों को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया, लेकिन वह नहीं गई। अब ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को महिला अपनी बहन और मां के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

संपत्ति कब्जाने का आरोप
महिला ने बताया कि पति की हालत गंभीर है। वह कई माह से चारपाई पर ही है। ससुराल वाले उसकी संपत्ति कब्जाना चाहते हैं। गांव में उसके हिस्से में कृषि भूमि, घर, प्लाट आ रहे हैं। सहारनपुर में भी प्लाट है। वह किसी भी कीमत पर अपना घर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


पिता की हो गई मौत
कुछ माह पहले ही महिला के पिता की मौत हो गई है। उसने अपनी मां और बहन को अपने पास बुला लिया है। ससुराल वाले उन्हें भी परेशान कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई होगी
मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। सलावा चौकी पुलिस को महिला की सुरक्षा देने के लिए कहा गया है। ससुराल वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। अगर महिला को परेशान किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - भरतलाल शाह, कार्यवाहक प्रभारी, सरधना कोतवाली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें