फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की मारपीट, तो महिला ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने की मारपीट, तो महिला ने किया आत्मदाह
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव मुकरपुर सत्ती निवासी महिला ने गृहक्लेश के चलते अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मुकरपुर सत्ती निवासी ब्रजपाल की शादी 16 वर्ष पूर्व स्योहारा क्षेत्र के गांव नंगली निवासी तारावती (38) के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार ब्रजपाल शराब पीने का आदी है। तारावती उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद होता था। आएदिन ब्रजपाल मारपीट करता था। सोमवार रात शराब पीने से मना करने को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि ब्रजपाल ने तारावती के साथ मारपीट की और घर से बाहर चला गया। इससे व्यथित होकर तारावती ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी दौड़कर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। तारावती को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तारावती के दो बच्चे हैं। दोनों बुरी तरह रो रहे थे। सूचना पर तारावती के मायके वाले पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को ही सौंप दिया है। तहरीर आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें