मृतका के भाई आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास शन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी पति सरताज को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि रविवार की रात में काम को लेकर शबाना से उसका झगड़ा हो गया था। इसे लेकर उसने रात्रि में दस बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव के पास ही सो गया।
रविवार की सुबह सात बजे उठकर घर से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/