परतापुर थाना क्षेत्र के कश्यप कॉलोनी में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर आपा खोए पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात में महिला का भाई भी शामिल था। बाद में जीजा-साले ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुस्तकीम की शादी पांच साल पहले शबाना खातून से हुई थी। रविवार सुबह मुस्तकीम ने शबाना को घर की छत पर पड़ोसी फरियाद के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। फरियाद मौके से भाग निकला। इसके बाद मुस्तकीम ने कमरे में बंदकर पत्नी की पिटाई की। फोन करके उसके भाई मुजाहिद को भी बुला लिया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद दोनों ने शबाना की गला घोटकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद जीजा-साले ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर परतापुर आनन्द मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।